Saturday, June 13, 2026

बरेली में जिम जेहाद, नशीला ड्रिंक देकर डॉक्टर से योन शोषण...जानिए कैसे

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: May 6, 2026

बरेली में जिम जेहाद, नशीला ड्रिंक देकर डॉक्टर से योन शोषण...जानिए कैसे

जागरण टुडे, बरेली

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला डॉक्टर के साथ जिम में नशीला पदार्थ देकर यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाकर 50 लाख रुपये मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जिम संचालक और उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि दोनोंपिछले करीब दो वर्षों से महिला डॉक्टर का शोषण कर रहे थे।

पिछले दो सालों से कर रही थी वर्कआउट

कोतवाली प्रभारी धनंजय पांडे के अनुसार एक महिला डॉक्टर ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। बताया कि वह सिविल लाइंस स्थित अल्टीमेट फिटनेस जिम में पिछले दो साल से वर्कआउट कर रही थी। जिम संचालक अकरम बेग उसे प्री-वर्कआउट ड्रिंक देता था। आरोप है कि कई बार इस ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया जाता था, जिससे वह बेसुध हो जाती थी।

भाई बनाता था अश्लील वीडियो

पीड़िता के मुताबिक, इस स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी उसे जिम के एक कमरे में ले जाकर शारीरिक शोषण करता था। इस दौरान जिम में ही ट्रेनर के रूप में काम करने वाला उसका भाई आलम बेग अश्लील वीडियो बना लेता था। बाद में इन्हीं वीडियो के आधार पर दोनों उसे ब्लैकमेल करने लगे।

बदनामी के डर से दे दिए 80 हजार रुपये 

महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि बदनामी के डर से उसने शुरुआत में आरोपियों को 80 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने उनसे 50 लाख रुपये की मांग की। लगातार बढ़ते दबाव और धमकियों से परेशान होकर आखिरकार में उसने एसएसपी से शिकायत की।

वीडियो दिखाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

महिला डॉक्टर ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि शुरुआत में दोनों आरोपी मदद के बहाने उससे रुपये लेते रहे। बाद में उन्होंने पेन ड्राइव और मोबाइल फोन में उसका आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इससे घबराकर महिला ने जिम जाना छोड़ दिया।

वीडियो सार्वजनिक करने की देते थे धमकी

पीड़िता के अनुसार, इसके बाद आरोपी अकरम बेग उसका पीछा करने लगा और पति व बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने लगा। अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर पहले 10 लाख रुपये मांगे गए। बदनामी के डर से महिला ने 80 हजार रुपये दे दिए। बाद में आरोपियों ने 50 लाख रुपये की मांग की, जिस पर उसने अपने पति को पूरी जानकारी दी और पुलिस के पास पहुंची।

आरोपी प्री-वर्कआउट ड्रिंक में देते थे नशीला पदार्थ

सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि पूछताछ में मुख्य आरोपी अकरम बेग ने स्वीकार किया है कि वह महिलाओं को प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर देता था, और बेहोशी की हालत में उनका शोषण कर वीडियो बना लेता था। उसका भाई आलम बेग इस पूरे कृत्य में सहयोग करता था और वसूली गई रकम में हिस्सा लेता था।

पुलिस जांच में सामने आया कि जिम के एक कमरे में गुप्त रूप से कैमरा लगाया गया था। वहां होने वाली गतिविधियों की रिकॉर्डिंग की जाती थी, जिसे आलम दूसरे स्थान से नियंत्रित करता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पेन ड्राइव, दो मोबाइल फोन, शक्ति वर्धक दवाएं, इंजेक्शन और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

मोबाइल में अन्य महिलाओं के वीडियो मिले

एसएसपी द्वारा आरोपी का मोबाइल फोन चेक करने पर उसमें कई महिलाओं के वीडियो मिले। हालांकि अधिकांश वीडियो में महिलाएं वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं अन्य महिलाएं भी इस गिरोह का शिकार तो नहीं हुई हैं।

जिम संचालक पर दर्ज हैं छेड़छाड़ के कई मामले

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी आलम बेग के खिलाफ पहले से छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।

आरोपियों से आपत्तिजनक वीडियो बरामद

कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी जिम संचालक और उसके भाई व ट्रेनर दोनों को गिरफ्तार जेल भेज दिया। उनके कब्जे से आपत्तिजनक वीडियो, मोबाइल फोन और वसूले गए 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.