मथुरा में रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को K.D. University और Indian Red Cross Society के संयुक्त तत्वावधान में K.D. Hospital में रक्तदान शिविर और व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सकों, मेडिकल छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर की शुरुआत केडी विश्वविद्यालय के कुलसचिव Dr. Vikas Kumar Agrawal द्वारा रक्तदान कर की गई। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी Dr. Radha Vallabh, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी Dr. Anuj Chaudhary, केडी यूनिवर्सिटी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अरुण अग्रवाल, डीन एवं प्राचार्य Dr. R.K. Ashoka, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गगन दीप सिंह समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक और पदाधिकारी मौजूद रहे।
शिविर में दो दर्जन से अधिक डॉक्टरों और छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। दोपहर तक चले इस अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समापन समारोह में केडी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर Dr. Manesh Lahauri ने कहा कि रक्तदान दुनिया का सबसे बड़ा दान है और इससे किसी प्रकार की शारीरिक कमजोरी नहीं होती। उन्होंने सभी लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित व्याख्यान में रेडक्रॉस सोसाइटी मथुरा के चेयरमैन Mahesh Khandelwal ने संस्था के सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी युद्ध, बाढ़, भूकंप जैसी आपदाओं में राहत पहुंचाने के साथ-साथ रक्तदान, क्षय रोगियों की सहायता और जागरूकता अभियानों के माध्यम से लगातार समाज सेवा कर रही है।
उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री Brajesh Pathak के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस की मथुरा इकाई हर समय सेवा कार्यों में सक्रिय है। उन्होंने केडी विश्वविद्यालय और अस्पताल प्रबंधन की सराहना करते हुए भविष्य में संयुक्त रूप से और अधिक समाजसेवा कार्यक्रम चलाने की बात कही।
अंत में रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव अमृत लाल खंडेलवाल, शिव कुमार गुप्ता, डॉ. विनीता गुप्ता, डॉ. चंद्रप्रकाश राजौरिया और पंकज यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।