Saturday, June 13, 2026

KASGANJ NEWS दरियाबगंज झील के ईको पर्यटन विकास का शिलान्यास, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बोले- कासगंज को मिलेगी नई पहचान

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: May 15, 2026

KASGANJ NEWS दरियाबगंज झील के ईको पर्यटन विकास का शिलान्यास, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बोले- कासगंज को मिलेगी नई पहचान


जागरण टुडे, गुड्डू यादव, कासगंज।

तीर्थ नगरी सोरोंजी घाट स्थित श्री वाराह मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में “दरियाबगंज झील के ईको पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण” कार्यों का शिलान्यास संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।



इस अवसर पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में ₹352.86 लाख की लागत से यह महत्वाकांक्षी परियोजना विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के पूर्ण होने से जनपद कासगंज में पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक सौंदर्य को भी बढ़ावा मिलेगा।



तीर्थ नगरी सोरोंजी (शूकर क्षेत्र) प्रवास के दौरान मंत्री ने प्राचीन सीताराम जी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं स्थानीय श्रद्धालु भी मौजूद रहे। धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण के बीच आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास, पर्यटन विस्तार और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, विधायक हरिओम वर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान जिला महामंत्री आकाशदीप रानू, संजय सोलंकी, महेंद्र बघेल, सोरों नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल मेहरे, नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया, राजवीर सिंह भल्ला, शरद गुप्ता, डॉ. बी.डी. राना, राजेंद्र बोहरे, कासगंज नगर पालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा, आशुतोष त्रिवेदी, हेमंत त्रिगुणायत समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.