Saturday, June 13, 2026

मथुरा में ब्राह्मण समाज के सम्मान में उतरे विप्रजन, किया विरोध प्रदर्शन

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: May 15, 2026

मथुरा में  ब्राह्मण समाज के सम्मान में उतरे विप्रजन, किया विरोध प्रदर्शन

जागरण टुडे, मथुरा

श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के तत्वावधान में शुक्रवार सायं होली गेट पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के कथित अमर्यादित बयान के विरोध में विप्र समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। कार्यक्रम समिति के संस्थापक पंडित श्याम शर्मा के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विप्र समाज के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवाओं ने सहभागिता की।

मुख्य संरक्षक पंडित राम गोपाल शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाता आया है। समाज के सम्मान और स्वाभिमान के विरुद्ध किसी भी प्रकार की टिप्पणी को विप्र समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी मानसिकता रखने वाले लोगों को अपनी भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।

समिति के संस्थापक पंडित श्याम शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता द्वारा दिया गया बयान अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे बयान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का कार्य करते हैं और राजनीतिक दलों को अपने नेताओं की भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि विप्र समाज संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहा है।

कार्यक्रम संयोजक एवं संरक्षक संजय शर्मा पिपरोनिया ने कहा कि विप्र समाज सदैव शांति, संस्कार और समाज हित की भावना से कार्य करता आया है, लेकिन समाज के सम्मान पर आघात होने पर विरोध दर्ज कराना आवश्यक हो जाता है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय हरियाणा ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का आह्वान किया।

प्रदर्शन के दौरान उपस्थित लोगों ने समाज की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया तथा एक स्वर में अमर्यादित टिप्पणी की निंदा की। कार्यक्रम में विजय शर्मा, अर्जुन पंडित, आशीष शर्मा, विनोद दीक्षित, बृजेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, अजय शर्मा लाला, राजा ज्ञानेंद्र दीक्षित, राहुल शर्मा, सर्वेश चतुर्वेदी, ललित स्वामी, विनोद पांडे, के. के. शर्मा, चंद्रकांत पांडे, कुलदीप शास्त्री, महेश दास, अनूप गौतम, पंकज चतुर्वेदी, डॉ. जमुना शर्मा एवं सौरभ शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.