जागरण टुडे, लखनऊ।
राज्य महिला अयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने राजधानी लखनऊ पहुंचकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं भाजपा नेत्री अर्पणा यादव के पति प्रतीक यादव के त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने अर्पणा यादव को गले लगाकर ढांढस बंधाया और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।
त्रयोदशी संस्कार में बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण भावुक रहा, जहां उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। रेनू गौड़ ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं समर्थकों ने भी परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सामाजिक एकता और मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
रेनू गौड़ ने कहा कि जीवन में ऐसे कठिन क्षण हर किसी को भावुक कर देते हैं और समाज का कर्तव्य है कि वह दुख की घड़ी में एक-दूसरे का सहारा बने। उन्होंने कहा कि परिवार लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहा है और लोगों के बीच उनकी विशेष पहचान है।
त्रयोदशी संस्कार के दौरान श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का लगातार आगमन होता रहा। पूरे कार्यक्रम में शोक और संवेदना का माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की।