Saturday, June 13, 2026

जनगणना 2027 की तैयारियों का पटियाली में औचक निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य पर दो प्रगणक सम्मानित

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: May 25, 2026

जनगणना 2027 की तैयारियों का पटियाली में औचक निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य पर दो प्रगणक सम्मानित

जागरण टुडे, कासगंज(राहुल गुप्ता)

पटियाली। जनगणना 2027 के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए सोमवार को चार्ज अधिकारी नगर पंचायत पटियाली एवं न्यायिक उपजिलाधिकारी आतिश कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रगणकों द्वारा किए जा रहे सर्वे एवं अभिलेखों की गहन जांच की।


निरीक्षण के बाद चार्ज अधिकारी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सभी प्रगणकों का कार्य संतोषजनक पाया गया है। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण और नीतिगत निर्णयों की आधारशिला होती है, इसलिए इस कार्य को पूरी पारदर्शिता, जिम्मेदारी और समयबद्धता के साथ संपन्न कराया जाना आवश्यक है।

इस दौरान एचएल बी-15 के प्रगणक शरद वार्ष्णेय तथा एचएल-26 के प्रगणक विशाल चतुर्वेदी द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों का जनगणना कार्य निर्धारित समय से पूर्ण कर लेने पर उनकी विशेष सराहना की गई। उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य के लिए दोनों प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अधिकारियों ने अन्य प्रगणकों को भी निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.