Wednesday, June 3, 2026

पटियाली मे एबीवीपी के छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर में छात्राओं ने सीखी रंगोली कला, रंगो मे दिखी प्रतिभा की चमक

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: May 27, 2026

पटियाली मे एबीवीपी के छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर में छात्राओं ने सीखी रंगोली कला, रंगो मे दिखी प्रतिभा की चमक

जागरण टुडे, कासगंज

पटियाली(राहुल गुप्ता)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई पटियाली द्वारा आयोजित साप्ताहिक ‘छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर’ के छठे दिन छात्राओं को रंगोली कला का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद् डॉ. रमा मिश्रा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रमा मिश्रा, विभाग प्रमुख सौरभ दीक्षित, तहसील संयोजक अम्बुज द्विवेदी, सह नगर मंत्री मेघा राठौर एवं रिया गौर ने मां शारदे और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि डॉ. रमा मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रंगोली केवल कला नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से छात्राओं की रचनात्मक क्षमता विकसित होती है और उन्हें अपने छिपे हुए हुनर को निखारने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम संयोजक एवं तहसील संयोजक अम्बुज द्विवेदी ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा कला और संस्कृति के प्रति जागरूक करना है।

इस दौरान विभाग प्रमुख सौरभ दीक्षित, रिया गौर, तन्वी, अंशिका, स्बालिया, तान्या सहित नगर इकाई के पदाधिकारी, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.