Sunday, October 25, 2026

kasganj:मतभेद भुलाकर बूथ पर जुटे भाजपाई, कासगंज की तीनों सीटें जीतने का लिया संकल्प

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 25, 2026

kasganj:मतभेद भुलाकर बूथ पर जुटे भाजपाई, कासगंज की तीनों सीटें जीतने का लिया संकल्प

भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने संगठन को दिया जीत का मंत्र, कहा—एकजुटता और बूथ की मजबूती से ही मिलेगी सफलता; जिलाध्यक्ष ने जताया जीत का भरोसा

जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)

कासगंज। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठन को सक्रिय करने और बूथ स्तर पर तैयारियां मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। रविवार को जिला भाजपा कार्यालय पर राजस्थान के भीलवाड़ा से सांसद दामोदर अग्रवाल ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड को सामूहिक रूप से सुनने के साथ हुई। इसके बाद आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की।

बूथ की मजबूती पर दिया जोर

सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बूथ स्तर पर संगठन का मजबूत होना बेहद जरूरी है। कार्यकर्ता आपसी मनमुटाव को दूर कर पार्टी के लक्ष्य को प्राथमिकता दें। बेहतर तालमेल, सक्रिय कार्यकर्ताओं और प्रभावी बूथ प्रबंधन के दम पर ही चुनाव में सफलता का रास्ता तैयार होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

तीनों सीटों पर जीत का दावा

भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि जिले में पार्टी का संगठन पूरी मजबूती के साथ काम कर रहा है। पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा कासगंज जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर कमल खिलाएगी।

बैठक में महेंद्र राना, नवल कुलश्रेष्ठ, पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह, अनिल पुंडीर, पूर्व जिला प्रभारी हर्षवर्धन, राजवीर भल्ला, संजय सोलंकी, आकाश दीप रानू, महेंद्र बघेल, कृष्णकांत वशिष्ठ, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा, अजय राना, मोहित तेजधारी, कुलदीप प्रतिहार, यश उपाध्याय और प्रशांत राजपूत सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.