Friday, January 30, 2026

गुजरात में एलओसी पर गश्त कर रहे बीएसएफ अफसर और जवान की मौत, भीषण गर्मी की वजह से गई जान

लेखक: Jagran Today | Category: राष्ट्रीय | Published: July 20, 2024

गुजरात में एलओसी पर गश्त कर रहे बीएसएफ अफसर और जवान की मौत, भीषण गर्मी की वजह से गई जान
अहमदाबाद। गुजरात में एलओसी पर गश्त करते समय भीषण गर्मी की वजह से बीएसएफ के एक जवान और अधिकारी की मौत हो गई। पानी की कमी से दोनों गश्त के दौरान बेहोश होकर गिर गए थे। उन्हें भुज के एक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। 
घटना शुक्रवार को भारत-पाकिस्तान सीमा पर हरामी नाला इलाके में हुई। बताया जाता है कि सहायक कमांडेंट विश्वदेव और हेड कांस्टेबल दयालराम शरीर में पानी की कमी होने से हीटस्ट्रोक पड़ने से बेहोश हो गए। विश्वदेव बीएसएफ की 59वीं बटालियन से थे। दोनों कर्मी जीरो लाइन पर गश्त कर रहे थे। तभी वे अचानक बेसुध होकर गिर गए।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.