Friday, January 30, 2026

अनुराग ठाकुर का पुतला फुंकने जा रहे कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: July 31, 2024

अनुराग ठाकुर का पुतला फुंकने जा रहे कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प
बदायूं। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की संसद में राहुल गांधी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेसियों में उबाल है।
बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में बदायूं के परशुराम चौक पर अनुराग सिंह का पुतला फूंकने जा रहे कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। 
पुतला फुंके जाने की सूचना पर सुबह ही परशुराम चौक स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर सिविल लाइंस थाना और कोतवाली की पुलिस को तैनात कर दिया था। पुतला छीनने को लेकर कार्यकर्ताओं की सड़क पर पुलिस से काफी झड़प हुई। किसी तरह पुलिस पुतला छीनने में कामयाब रही तो कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड के प्रदेश उपाध्यक्ष शफी अहमद ने फिर पुलिस से पुतला छीन लिया। झड़प के दौरान पुतला फट जाने से पुतले के अवशेष पुलिस ले गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। 
नेता प्रतिपक्ष का अपमान बेहद निंदनीय : ओमकार सिंह
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जिस प्रकार भाजपा के नेता ने अपमानजनक शब्द कहे वह बेहद निंदनीय हैं। भाजपा नेताओं को यह पता नहीं है कि गांधी परिवार के दो अनमोल रत्नों ने इस देश को अपना लहू दिया है। आप उस इंसान से उसकी जाति पूछ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अनुराग ठाकुर सबसे भ्रष्ट नेता हैं। 
भाजपा के लोग देश का सम्मान नहीं करते : जितेंद्र कश्यप
प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा के लोग इस देश का सम्मान नहीं करते हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बारे में इस तरह के शब्द कहना बेहद शर्म की बात है। अनुराग ठाकुर मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं, जिनको ठीक करना कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आता है। 
देश के सामने माफी मांगें अनुराग ठाकुर : शफी अहमद
कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड प्रदेश उपाध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के नहीं पूरे देश के नेता हैं। अनुराग ठाकुर को देश के सामने माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान जिला महासचिव इगलास हुसैन, बाबू चौधरी, फरहान हुसेन, वीरपाल यादव, अमर सिंह, सूरज पाल सोलंकी, मुनेंद्र कन्नौजिया, इशाक, अख्तर खान, रफत अली, राजेश, दिनेश गौड़, उपेंद्र, फिरोज खान, मोहम्मद मियां, श्याम सिंह, सुरेश राठौर, बख्तियार आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.