Wednesday, April 1, 2026

मथुरा : एसटीएफ ने ढेर किया एक लाख का इनामी शार्प शूटर, मुख्तार अंसारी, शाहबुद्दीन और मुन्ना बजरंगी के लिए कर चुका है काम

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 7, 2024

मथुरा : एसटीएफ ने ढेर किया एक लाख का इनामी शार्प शूटर, मुख्तार अंसारी, शाहबुद्दीन और मुन्ना बजरंगी के लिए कर चुका है काम
मथुरा। मुख्तार अंसारी, शाहबुद्दीन और मुन्ना बजरंगी जैसे बाहुबलियों के काम चुके एक लाख के इनामी शार्प शूटर पंकज यादव को यूपी एसटीएफ और फरह पुलिस ने एक घंट चली मुठभेड़ के बाद ढेर कर दिया। उसका साथ बचकर भागने में कामयाब रहा। 
पंकज यादव हत्या के 20 मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।  
उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। मऊ जिले के थाना रानीपुर के गांव ताहिरपुर के रहने वाले पंकज यादव मुख्तार अंसारी, शहाबुद्दीन और मुन्ना बजरंगी गिरोह का शार्प शूटर रह चुका था। उसे पकड़ने के लिए वाराणसी एडीजी ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ ने बिछाया जाल
बुधवार सुबह चार बजे पंकज यादव अपने साथी के साथ कहीं जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ आगरा और फरह पुलिस ने आगरा–दिल्ली राजमार्ग पर ब्रज की रसोई के आगे रोषू गढ़ी के पास घेराबंदी कर ली। पुलिस के मुताबिक एक घंटे चली मुठभेड़ में पंकज ने 10 राउंड गोलियां चलाई। पुलिस ने उसके पास से एक लाइसेंसी और एक विदेशी पिस्तौल बरामद की है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.