Friday, January 30, 2026

प्रकृति को बचाना है तो पौधे लगाना है... कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक स्तर पर चलाया पौधरोपण अभियान

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 7, 2024

प्रकृति को बचाना है तो पौधे लगाना है... कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक स्तर पर चलाया पौधरोपण अभियान
बदायूं। बात प्रकृति की हो तो राजनीति से परे होकर हर राजनेता को सोचना चाहिए क्योंकि यह आने वाली पीढ़ी के भविष्य का सवाल है। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन के लिए क्या हाल हुआ इससे सभी वाकिफ हैं। इसी सोच के साथ बुधवार को कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में पौधरोपण अभियान चलाया। 
बदायूं में जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में पूरे जिले में पौधरोपण अभियान चलाया गया। सभी पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। ब्लॉक वजीरगंज में नगर अध्यक्ष सोमपाल शाक्य, दहगंवा अध्यक्ष राजवीर सिंह ने गांव बाग वाला, ब्लॉक इस्लामनगर में नगर अध्यक्ष यूनिस सकलैनी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर पौधे रोपने का काम किया गया। 
समाज के लिए हमेशा आगे खड़ी रही है कांग्रेस
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने बताया कि पौधरोपण अभियान हर ब्लॉक के प्रत्येक गांव में चलाया जाएगा। यह एक सामाजिक कार्य है, जिससे हर समाज को शुद्ध वायु मिलती है। कांग्रेस ने हमेशा इन कार्यक्रमों में राजनीति से ऊपर उठकर हिस्सा लिया है। पार्टी के राजीव गांधी पौधरोपण अभियान के तहत जिले के 700 बूथों पर पौधरोपण किया जा चुका है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
 उन्होंने कहा कि आज भी पार्टी अपनी पुरानी परंपरा निभाते हुए पौधरोपण कर रही है। इस्लामनगर नगर अध्यक्ष यूनिस सकलैनी ने कहा कि पौधरोपण अभियान नगर के हर बूथ पर चलाया जाएगा। इस दौरान इकबाल सलमानी, बंटी शर्मा, राशीद, जाहिद खान, अंसार सलीम, इमरान सकलैनी, सफदरजंग, अफसर खान, रमेश कुमार, प्रेमपाल  आदि मौजूद रहे। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.