Saturday, January 31, 2026

छात्र-छात्राओं ने किया रामचरित मानस और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 12, 2024

छात्र-छात्राओं ने किया रामचरित मानस और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ
मथुरा। ब्रज कला केंद्र में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई। इस दौरान 51 छात्र-छात्रओं ने सामूहिक रामचरित मानस और हनुमान चालीसा का पाठ किया। संस्था के अध्यक्ष गजेंद्र कुमार शर्मा, महामंत्री राजेंद्र भगत और संगीत विद्यापीठ की अध्यक्षा शालिनी शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गजेंद्र कुमार शर्मा अध्यक्षता में हुई संगोष्ठी में राजेंद्र प्रसाद बंसल ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरित मानस की रचना कर समाज को नई दिशा दी। कार्यक्रम का संचालन शालिनी शर्मा ने किया।
इस दौरान दीपक गोयल, वीरेंद्र गोयल, राजू हाथी वाले, मनु ऋषि त्रिवेदी, श्याम शर्मा, रुचि  द्विवेदी, मुकेश सर्राफ, पवन अग्रवाल, राजेंद्र कृष्ण अग्रवाल, डॉ. बीडी गर्ग, संजय शर्मा, सुशील गौतम, डॉ. जमुना शर्मा, सीमा मिश्रा, सुनीता अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.