बरेली। खानकाह-ए-नियाजिया के प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी का मंगलवार शाम इंतकाल हो गया। वह लंबे समय से बीमारी से जुझ रहे थे। मंगलवार शाम 7:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके इंतकाल की सूचना मिलते ही उनके मुरीद भारी संख्या में दरगाह पहुंचने लगे।
खानकाह-ए-नियाजिया से जुड़े कासिम नियाजी ने एक ऑडियो संदेश जारी कर बताया कि उनके जनाजे की नमाज बुधवार दोपहर 12:45 बजे होगी। कासिम नियाजी ने बताया कि शब्बू मिंया लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। वह डायलिसिस पर चल रहे थे। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनका अस्पताल ले जाते समय रास्ते में निधन हो गया। उनके निधन से उनके मुरीदों में शोक की लहर छा गई है। खबर मिलते ही लोग खानकाह-ए-नियाजिया पहुंचना शुरू हो गए हैं। देर रात तक भारी भीड़ दरगाह के बाहर इकट्ठा हो गई थी।