Tuesday, March 31, 2026

Mathura News : श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर आज दिखाई देगी लोक संस्कृति की झलक, मुख्यमंत्री योगी होंगे मुख्य अतिथि

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 25, 2024

Mathura News : श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर आज दिखाई देगी लोक संस्कृति की झलक, मुख्यमंत्री योगी होंगे मुख्य अतिथि
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुख्य द्वार से शुरू होने वाली यह शोभायात्रा गोविंद नगर, डीग गेट होते हुए वापस मुखद्वार पर आकर संपन्न होगी। रविवार सुबह 8 बजे से उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से आए कलाकार अपनी लोक कला का प्रदर्शन करेंगे। 

5251वें श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के दृष्टिगत डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य आयोजन स्थल पाच्चजन्य प्रेक्षागृह का निरीक्षण किया। 

1000 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास
रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मथुरा आ रहे हैं। मुख्यमंत्री मथुरा डेम्पियर नगर स्थित 19 करोड़ की लागत से बने पाच्चजन्य प्रेक्षागृह का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह का गुब्बारा उड़ाकर शुभारंभ करेंगे। इस दौरान ब्रज के 11 स्थानों से भी गुब्बारे उड़ाए जाएंगे। इसके अलावा पांच बड़े, 19 छोटे और प्रमुख मार्गों के चौराहों पर बने 20 मंचों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री करीब एक हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। इसमें बरसाना राधारानी रोप-वे और यमुना में क्रूज भी शामिल हैं। 

अफसरों ने तैयारी का लिया जायजा
समारोह से पहले शनिवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीईओ श्याम बहादुर सिंह, नगर आयुक्त शशांक चौधरी, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी, ओएसडी प्रसून द्विवेदी समेत अन्य विभागों के अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। समारोह स्थल, पार्किंग, मुख्यमंत्री के बैठने की व्यवस्था आदि की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के आगमन से जुड़े कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.