कासगंज के गंजडुंडवारा कस्बे में मोहनपुर रोड पर कैची पुलिया के पास अवनीश मिश्रा का मकान है। अवनीश ने बताया कि वह घर पर ताला लगाकर अपने गांव नवाबगंज नगरिया गए थे। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसी ने छत का जाल खुले होने की सूचना दी। वह घर पहुंचे और ताला खोलकर देखा तो छत का जाल खुला हुआ था, उसमें लगा ताला टूटा पड़ा था। कमरे और उसके अंदर रखी अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था।
अवनीश ने बताया कि कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखी नकदी और जेवर गायब थे। वह छत पर गए तो देखा पिलर के सहारे एक रस्सी लटकी हुई थी। सूचना कोतवाली पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फारेंसिक टीम ऑर डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य और प्रिंगर प्रिट संकलित किए।
मकान के पीछे रस्सी डालकर पहुंचे छत पर
अवनीश ने बताया कि चोर मकान के पिछले हिस्से से रस्सी डालकर छत पर पहुंचे। फिर छत पर पड़े जाल का ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हो गए। एक कमरे का ताला तोड़ दिया, जबकि दूसरे कमरे का ताला नहीं टूटा तो उसका कुंडा उखाड़ दिया। अलमारी का ताला तोड़कर 1 लाख 65 हजार नकदी और 2 सोने की लर, 1 सोने का हार, सोने के झाले, चांदी की बिछिया, 4 जोड़ी चांदी की पायल समेत आठ लाख का माल ले गए।
चोरों को पकड़ने में नाकाम पुलिस
चोर एक महीने के अंदर घवा प्रथामिक विधालय से हजारों के खाद्यान्न और यूपीएस, धुबियाई में पीएनसी कंपनी की साइट से लाखों की सोलर प्लेट चोरी कर चुके हैं लेकिन दोनों की मामलों का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी हैं। पुलिस की ढिलाई की वजह से चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। गंजडुंडवारा इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि घर में हुई चोरी की घटना के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।