Tuesday, March 31, 2026

Mathura News : ईडी का अधिकारी बनकर सराफ के घर में लूट करने पहुंचे बदमाश, शक होने पर व्यापारी ने मचाया शोर तो भागे

लेखक: | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 30, 2024

Mathura News : ईडी का अधिकारी बनकर सराफ के घर में लूट करने पहुंचे बदमाश, शक होने पर व्यापारी ने मचाया शोर तो भागे
यूपी के मथुरा में गोविंदनगर थाना क्षेत्र के राधा ऑर्किड कॉलोनी में रहने वाले सराफ अश्वनी अग्रवार के घर पर शुक्रवार सुबह करीब सात बजे दो लोग पहुंचे, इनमें एक महिला थी, जबकि दूसरा युवक पुलिस की वर्दी में था।उन्होंने अश्वनी अग्रवाल को फर्जी सर्च वारंट दिखाकर घर की तलाशी लेने की बात कही। 
शक होने पर व्यापारी ने मेयर को दी सूचना
तलाशी के दौरान अश्विनी ने वर्दी पहने युवक से पूछा कि वह किस थाने से आए हैं तो उसने बताया कि वह गोविंदपुरम थाने से आया है। यह सुनकर उनका माथा ठनका क्योंकि इन नाम को कोई थाना ही नहीं है। इस पर वह तुरंत घर से बाहर भागकर मथुरा वृंदावन के मेयर विनोद अग्रवाल के घर पहुंचे। उन्हें बताया कि कुछ लोग उनके घर में घुस आए हैं।

खुद को घिरता देख गाड़ी में बैठकर भागे आरोपी
कॉलोनी में शोर शराबा होने पर तमाम लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने दोनों को घेर लिया और उनके बारे में जानकारी मांगने लगे। इस पर दोनों घबरा गए और आननफानन गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। इसके बाद सूचना एसएसपी शैलेश पांडे और गोविंदनगर थाना पुलिस को दी गई।

एसएसपी ने पूरे जिले में कराई नाकाबंदी, सीसीटीवी में घटना कैद
एसएसपी ने बताया कि कॉलोनी सहित मसानी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। समूचे घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग सीसीटीवी में कैद हो गई है। पूरे जिले में नाकाबंदी करा दी गई है। जिस सफेद रंग की कार से वे लोग आए थे उसकी तलाश की जा रही है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.