Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : मीरगंज में युवक की गला काटकर हत्या, बाग में फेंका शव

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 12, 2024

Bareilly News : मीरगंज में युवक की गला काटकर हत्या, बाग में फेंका शव

बरेली के कस्बा मीरगंज के मोहल्ला शिवपुरी में रहने वाले रामबाबू का 22 वर्षीय बेटा शिवम बुधवार शाम घर से किसी काम से जाने की बात कहकर निकला था। उसने परिजन से कुछ ही देर में वापस आने की बात कही थी मगर देर शाम तक वापस नहीं आया तो परिवारवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। 

रात भर तलाशने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे मीरगंज के पास रेलवे लाइन के किनारे आम के बाग में उसका शव पड़ा मिला। उसका गला कटा हुआ था और शरीर पर चोटों के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि पहले शिवम की जमकर पिटाई की गई, इसके बाद चाकू से गोदने के बाद गला काट दिया। 

सूचना पर मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने किसी से कोई रंजिश से इन्कार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.