Kasganj News : हादसा कासगंज के कस्बा गंजडुंडवारा के पटियाली थाना क्षेत्र के गांव नगला चक में बुधवार रात हुआ। जहां लगातार हो रही बारिश में एक मकान की दीवार गिर गई, जिसके चपेट में पड़ोस में टिनशेड डाल रहे 55 वर्षीय रूपकिशोर और उनकी पत्नी मीरा आ गए।
ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेते नायब तहसीलदार।
दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर दंपती को निकाला। परिजन दोनों को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मीरा का मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस और नायब तहसीलदार मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बारिश में गिरा बंद मकान, चपेट में आने से पड़ोसी के बरामदे का लिंटर गिरा
Kasganj News : कासगंज के कस्बा गंजडुंडवारा में 24 घंटे से हो रही भारी बारिश का कहर अब क्षेत्र में दिखने लगा है। बारिश के चलते क्षेत्र के एक गांव में बंद मकान भरभरा कर गिर गया और उसकी दिवार पड़ोसी के मकान पर गिरने से बरामदे का लिंटर टूट कर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
बताते हैं कि गांव अकबरनगर पलिया में लगातार हो रही बारिश के चलते रात तीन बजे 4 साल से बंद किशोरी लाल का मकान गिर गया और उसकी दीवार पड़ोस में रहने वाले सोनू के मकान पर गिर गई। जिससे सोनू के घर के बरामदे की छत गिर गई, इससे वहां रखा समान क्षतिग्रस्त हो गया। सोनू ने बताया कि हादसे के समय वह अलीगढ़ में थे। घर में पत्नी और 4 बच्चे थे। हादसा जब हुआ तो सभी कमरे में थे, इससे अनहोनी होने से बच गई। घटना की सूचना पीड़ित ने क्षेत्रीय लेखपाल को दी है।