Tuesday, March 31, 2026

Mathura News: बीएमसी की सीएसओ के पद पर पदोन्नति, स्वास्थ्यकर्मियों ने सम्मानित कर दी विदाई

लेखक: | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 13, 2024

Mathura News: बीएमसी की सीएसओ के पद पर पदोन्नति, स्वास्थ्यकर्मियों ने सम्मानित कर दी विदाई
मथुरा के राल ब्लॉक में काम करने वाले बीएमसी संजय यादव ने 12 दिसंबर 2017 से 11 सितंबर 2024 तक अपनी सेवा सोशल मोबिलाइजेशन नेटवर्क में दी। साथियों ने बताया कि संजय यादव हमेशा अपनी ड्यूटी और कार्य के प्रति सजग रहते थे। आशा और आंगनबाड़ियों को टारगेट पूरा करने में बखूबी मदद करते थे। अपने मिलनसार स्वभाव के कारण स्वास्थ्य कर्मचारी भी उन्हें पसंद करते थे। 



उन्होंने सीएसओ कोऑर्डिनेटर के पद के लिए आवेदन किया, जिसमें उन्होंने सफलता हासिल की। बीएमसी संजय यादव ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राल पर रहकर उन्हें अपने साथियों से बहुत कुछ सीखने को मिला है, जिससे वह आगे अपने जीवन में इस्तेमाल करते रहेंगे।

सीएसओ के पद पर चयनित होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर राकेश कुमार सिकरवार ने स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान ब्लॉक कम्युनिटी प्रोग्राम मैनेजर शशिकांत, स्वास्थ्य परिपेक्षक नेम सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी विनोद चौधरी, ललित गर्ग, रूपेश राठौर, डाटा ऑपरेटर विष्णु शर्मा आदि मौजूद रहे। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.