दातागंज तहसील क्षेत्र में बाढ़ का जायजा लेते एसडीएम।
Badaun News: दातागंज तहसील क्षेत्र के जटा प्रेमी नगला, जसवंत नगला आदि गांवों में एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार ने दौरा कर बाढ़ पीड़ितों का हाला जाना। एसडीएम राजस्व टीम के साथ गांवों में राशन लेकर पहुंचे।
उन्होंने जटा गांव में पंचायत घर में सामूहिक रसोई शुरू कराई।
जटा गांव में शुरू कराई गई सामूहिक रसोई।
सामूहिक रसोई के जरिये सभी ग्रामीणों को खाना पहुंचाया जा रहा है। वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने टीम के साथ गांवों में पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण किया।