Wednesday, April 1, 2026

Badaun News : बदायूं में रोडवेज बस से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

लेखक: | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 23, 2024

Badaun News : बदायूं में रोडवेज बस से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
हादसा रविवार आधी रात वजीरगंज इलाके में कोटा गांव में जेजे पेट्रोल पंप के पास हुआ। वजीरगंज के मोहल्ला होली चौक में रहने वाले 25 वर्षीय ओमपाल और 37 वर्षीय महावीर अपने एक अन्य साथी राहुल के साथ कस्बे से बाहर किसी काम से गए थे। रात करीब साढ़े 12 बजे तीनों एक ही बाइक से वापस घर लौट रहे थे। 

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव कोटा में जेजे पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ओमपाल और महावीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। 

हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राहुल को जिला अस्पताल भेजा। जहां से राहुल को बरेली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिजन की तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बस को कब्जे में ले लिया है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.