जुलूस में अमन कमेटी के सदस्यों के साथ राजनीति, शिक्षा, व्यापार मंडल, सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जुलूस ककराला की प्रसिद्ध जियारत शरीफ से दोपहर 2:30 बजे शुरू हुआ, जो ककराला की हुसैन गली से होता हुआ शाह दरगाही साहब की खानकाह जियारत पर संपन्न हुआ।
जुलूस में ककराला के इस्लामिक और सामाजिक विद्वानों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए लोगों को सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। अमन कमेटी के अध्यक्ष हाफिज रफी अहमद ने कहा कि अमन कमेटी ककराला सर्व समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज में व्याप्त शराब, नशा, मुखबिरी व शादी-विवाह में व्याप्त हर प्रकार की कुरीतियों को समाप्त करने के लिए प्रयासरत हैं।
जुलूस में इमाम जमा मस्जिद कारी मुकाद्दस, हाफिज रफी अहमद, मुफ्ती फहीम अजहरी, मुफ्ती मिन्हाज, मोहम्मद आसिफ सुफूजी, हाफिज जमीर, समशुल हसन, साजिद ठेकेदार, खालिद महमूद, मुस्लिम सर, अशरफ गुलशन, अशरफ अली खान, अमित अग्रवाल, इमरान खान, गौरव शर्मा, जीशान अंसारी, हाफिज कमर, जावेद खान, जैनुल आबदीन, वारिस पठान, क़ुर्रतुल हक आदि मौजूद रहे।