Friday, January 30, 2026

Gandhi Jayanti : छात्रों को महात्मा गांधी के जीवन से सीखने की जरूरत

लेखक: | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 2, 2024

Gandhi Jayanti : छात्रों को महात्मा गांधी के जीवन से सीखने की जरूरत
मुख्य अतिथि ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंन कहा कि प्रत्येक छात्र को महात्मा गांधी के जीवन से सीखते हुए सच्चे, ईमानदार, सत्यनिष्ठ, अहिंसक और क्षमाशील बनने की जरुरत है। यह दिन न केवल राष्ट्रपिता को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है, बल्कि उनके जीवन पाठों पर भी विचार करने के लिए मनाया जाता है।

कार्यक्रय में विद्यालय प्रबंधन ने प्रतियोगता में अग्रणी रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान अब्दुल वकील अहमद, महेश चंद्र, सगीर अहमद, केके वशिष्ठ, दिव्यांशु तिवारी, मोहन सक्सेना, नुरुल गनी, मोहमद अय्यूब, धर्मवीर, दिव्यांशु, राजकुमार, विमलकांत आदि मौजूद रहे।


चौधरी श्रीराम यादव पीजी कॉलेज में मनाई गांधी जयंती
कासगंज के पटियाली में स्थित चौ. श्रीराम यादव पीजी कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कॉलेज डारेक्टर शिवप्रताप सिंह यादव उर्फ टोनी यादव और स्टाफ ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया और बच्चों को गांधीजी और लालबहादुर शास्त्री के जीवन से परिचित कराया। 
इस दौरान प्राचार्य संतोष कुमार मिश्रा, मनोज यादव, अशोक कुमार, शुगर सिंह, मोहम्मद शाहिद, अंकित यादव, मनोज यादव, कमल यादव आदि मौजूद रहे। 


सफाई नायकों को किया सम्मानित
गंजडुंडवारा नगर पालिका परिषद में गांधी जयंती पर अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार और पालिकाध्यक्ष हाजी मुनब्बर हुसैन और सभासदों ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया।
ईओ सुनील कुमार ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान सफाई नायकों का सम्मान भी किया गया। यहां लेखाकार श्रीकांत शर्मा, कैशियर गंगा प्रसाद, लिपिक तसलीम अहमद, आलोक शाक्य, संजय मिश्रा, अनिल माथुर आदि मौजूद रहे। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.