Tuesday, March 31, 2026

रामपुर के टांडा थाने में सिपाही ने खुद को गोली से उड़ाया

लेखक: | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 23, 2025

रामपुर के टांडा थाने में सिपाही ने खुद को गोली से उड़ाया
रामपुर, जागरण टुडे

रामपुर जनपद के टांडा थाने में तैनात सिपाही अंकित सिंह ने रविवार को सरकारी राइफल (इंसास) से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। अन्य सिपाही उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी एएसपी अतुल कुमार और सीओ टांडा मौके पर पहुंचे।

बुलंदशहर का रहने वाला था सिपाही

जिला बुलंदशहर के पोस्ट खानपुर गांव ढलना निवासी नरेश सिंह का 28 वर्षीय पुत्र अंकित सिंह 2018 में पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था। बताते हैं कि रविवार शाम करीब सात बजे वह वर्दी पहनकर रात की ड्यूटी करने के लिए थाने पहुंचा था। वहां ड्यूटी पर मौजूद मुंशी ने उसे सरकारी इंसास राइफल दे दी थी। 

मोबाइल पर बात करते-करते अपनी कपनटी पर गोली दाग दी

तभी उसके पास किसी का फोन आ गया। वह फोन पर बात करने लगा। मोबाइल पर बात करते-करते उसने सरकारी राइफल से अपने सिर में गोली मार ली। वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मी उसे आनन-फानन में सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना मिली तो अफसरों में मची खलबली

थाने के अंदर सिपाही के आत्महत्या करने की सूचना मिली तो अफसरों में खलबली मच गई। कुछ ही देर में एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर जा पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एएसपी और सीओ टांडा मामले की जांच कर रहे हैं। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.