Saturday, January 31, 2026

पीलीभीत टाईगर रिजर्व में अब सुबह छह बजे से दौड़ने लगेंगी जंगल सफारी

लेखक: Sanjay Srivastav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 1, 2025

पीलीभीत टाईगर रिजर्व में अब सुबह छह बजे से दौड़ने लगेंगी जंगल सफारी
पीलीभीत, जागरण टुडे संवाददाता

गर्मी का सीजन आते ही पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के संचालन समय में बदलाव किया गया हे। अब रोज सुबह छह बजे और शाम को 3.30 बजे से सफारी वाहनों का संचालन किया जाएगा। सर्दी के मौसम में सफारी वाहनों का संचालन सुबह सात बजे से किया जा रहा था।

पीटीआर में 28 जीनॉन सफारी और 47 जिप्सी वाहन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सैलानियों की संख्या बढ़ती जा रही है। पर्यटन सत्र के दौरान सैलानियों की सुविधा के लिए सफारी वाहनों का संचालन किया जाता है। वर्तमान में पीटीआर में 28 जीनॉन सफारी और 47 जिप्सी वाहन हैं। चालू पर्यटन सत्र में मुस्तफाबाद गेट, महोफ गेट और शहर के नेहरू ऊर्जा उद्यान से इन सफारी वाहनों का संचालन किया जा रहा है। जंगल सफारी के माध्यम से पर्यटक पीटीआर में सैर करने के साथ चूका बीच और टूरिज्म के अन्य प्वाइंट तक पहुंचते हैं।

गर्मी आने से जंगल सफारी के संचालन समय में किया गया परिवर्तन
 
टाइगर रिजर्व प्रशासन इन सफारी वाहनों का संचालन दो शिफ्टों में कराता है। इसके लिहाज से पीटीआर को दो जोन में बांटा गया है। मौसम के हिसाब से जंगल सफारी के संचालन का समय तय किया जाता है। गर्मी को देखते हुए दोनों शिफ्टों के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में महोफ रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी सहेंद्र कुमार यादव ने आदेश भी जारी किया है। 

सैलानी सुबह 6 से 9 बजे और दिन में 2 से शाम पांच बजे तक कर सकेंगे सैर

अब पहली शिफ्ट में सफारी वाहनों का संचालन सुबह 06 से 09 बजे तक किया जाएगा, जबकि शाम की शिफ्ट में 3.30 बजे से 6.30 बजे तक सफारी वाहन संचालित किए जाएंगें। अब तक सुबह 07 से 10 बजे और दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक का समय था। टाइगर रिजर्व के आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2025 तक सफारी वाहनों ने सर्वाधिक फेरे लगाए थे। इसमें जिप्सी वाहनों ने 1268 और जीनॉन ने 499 फेरे लगाए। वहीं, फरवरी में जिप्सी वाहनों ने 811 और जीनॉन ने 260 फेरे लगाए गए।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.