Friday, January 30, 2026

मोदी-योगी ने बेटियों और व्यापारियों को दी सुरक्षा की गारंटी: दुर्विजय शाक्य

लेखक: Sanjay Srivastav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 12, 2025

मोदी-योगी ने बेटियों और व्यापारियों को दी सुरक्षा की गारंटी: दुर्विजय शाक्य
बदायूं। भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित गांव चलो अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने गांवों में जाकर जनसंपर्क किया और स्वच्छता अभियान चलाया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र दुर्विजय शाक्य ने सदर विधानसभा के गांव पुठी में गांव चलो अभियान के तहत घर-घर जनसम्पर्क कर ग्राम चौपाल लगाई। 

क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने कहा मोदी-योगी की डबल इंजन की सरकार में युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए खूब काम हुआ है। उत्तर प्रदेश में बेटियां और व्यापारी पहले सुरक्षित नहीं थे, लेकिन अब उनकी सुरक्षा की पूरी गारंटी है। जनता ने पिछले 8 सालों में भाजपा को भरपूर समर्थन दिया है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 साल पूरे हो गए हैं। 

भाजपा सरकार में गरीब, किसानों के जीवर में खुशहाली आई: सदर विधायक

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा डबल इंजन की सरकार ने गरीब, मजदूर, बेसहारा और किसानों के लिए नई जिंदगी दी है। उनके जीवन में परिवर्तन और खुशहाली आई है। 

सबका साथ-सबका विकास के आधार पर काम कर रही सरकार: हरीश शाक्य

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने गांव सरौता में कहा भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है, और अंतिम पंक्ति में खड़े हुए व्यक्ति के विकास के लिए संकल्पबद्ध है।

भाजपा सरकार की कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं
 
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने ग्राम हजरतपुर में आयोजित कार्यक्रम में कहा भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। निश्चित तौर पर गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस मौके पर अनेकपाल पटेल, युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, रामचरन पाल, धीरेन्द्र सिंह, मोहित सिंह, उदय प्रताप सिंह, मुनीश राघव, मुकेश तोमर, राजेश सिंह झंडू भैया, रामखिलाड़ी, ज्ञानेन्द्र पाल शर्मा, आकाश यादव, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.