Saturday, January 31, 2026

होमगार्ड ने आवास विकास पार्क में फांसी लगाकर गवांई जान

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 24, 2025

होमगार्ड ने आवास विकास पार्क में फांसी लगाकर गवांई जान


सिढपुरा थाना क्षेत्र के पिलखुना गांव निवासी 45 वर्षीय देवेंद्र पुत्र रामसिंह जोकि होमगार्ड में तैनात था, और आवास विकास काँलोनी में रहकर ट्रेजरी में ड्यूटी करता था।  शनिवार और रविवार  की रात  महाराणा प्रताप पार्क में जाकर पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह लोगों ने उसके शव को पेड़ पर लटका हुआ देखा तो काँलोनी में हड़कंप मच गया। तमाम लोग पहुंच गये। परिजनों के साथ ही सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के बड़े भाई मनोज कुमार से जानकारी ली और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किये। मनोज ने बताया उसका भाई होमगार्ड के पद 2006 में भर्ती हुआ था। उसकी ड्यूटी ट्रेजरी में थी। शाम को कमरा पर पहुंचा, सुबह शव लटका हुआ मिला है। उस पर दो बच्चे हैं। 17 वर्ष का बेटा प्रशांत और 14 वर्ष की बेटी पलक है। घटना के बाद बच्चों और उसकी पत्नी विनीता का रो रो कर बुरा हाल है। 

इंस्पेक्टर प्रवेश राणा ने बताया देवेन्द्र का शव पार्क में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना के पीछे गृह क्लेश बताई जा रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.