Friday, January 30, 2026

पत्नी को दवा दिलाकर लौट रहे दंपति में विवाद, पति ने लगाई नहर में छलांग

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 26, 2025

पत्नी को दवा दिलाकर लौट रहे दंपति में विवाद, पति ने लगाई नहर में छलांग

नहर में छलांग लगाने वाला युवक का नाम प्रमोद उर्फ़ भूरे है,जोकि  सतपुरा गांव का रहने वाला है। प्रमोद की शादी थाना सहावर क्षेत्र के गांव उधन पुर की रहने वाली ममता से करीब छह माह पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी में विवाद होता रहता था। प्रमोद जयपुर में प्राइवेट कम्पनी में काम करता था।रक्षाबंधन  पर बो अपने घर आया हुआ था। मंगलवार सुबह से ही प्रमोद और उसकी पत्नी ममता में झगड़ा हो रहा था।प्रमोद अपनी पत्नी ममता को कासगंज दवाई दिलाकर वापस अपने गांव लौट रहा था,तभी दोनों में फिर से विवाद हुआ और रास्ते में पड़ी  हजारा नहर में पति ने छलांग लगा दी। फिलहाल पति के नहर में छलांग लगाने के बाद पत्नी भी बार बार नहर में कूदने का प्रयास कर रही है। जिसे गांव की महिलाओं ने पकड़ लिया है।  वहीं युवक के नहर में डूबने की सूचना के करीब एक घंटे बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस प्रशासन की तरफ से युवक को नहर में तलाश के लिए घटना के 2 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई इंतजाम नहीं किया गए हैं। युवक के परिजन विलाप कर रहे हैं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.