Tuesday, March 31, 2026

25 हजार का इनामिया बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 29, 2025

25 हजार का इनामिया बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
जागरण टुडे, कासगंज


जिले के थाना पटियाली और  सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस की संयुक्त मुठभेड़  25 हजार के वांछित इनामियां अपराधी के बीच  हुई है। मुठभेड़ में पुलिस की गोली एक अपराधी के पैर में लगी है, जबकि दूसरा अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। घायल अपराधी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा दो खोखा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

दरियावगंज निवासी जसवीर सिंह पुत्र मुंशीलाल  13 जुलाई को अपनी दुकान पर बैठा था, तभी पंकज यादव, निवासी मझोला गोविंद यादव, ऱजीत निवासी बाउरी के अलावा एक अज्ञात व्यक्ति आ गया। दुकानदार के साथ जाति सूचक  गालियां दी और पंकज यादव ने जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जिससे वह बाल बाल बच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 18 जुलाई को मुकदमा दर्ज कर लिया।

सभी आरोपी फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। सीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में पटियाली और सिकंदरपुर वैश्य पुलिस की  पटियाली के मेहंदी महादेव मंदिर के समीप मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर सीधा फायर कर दिया। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जबाबी फायरिंग की। इस घटना में पुलिस की गोली पंकज यादव के पैर में लग गई। वह जमीन पर गिर पड़ा।

दूसरा आरोपी गोविंद अंधेरे  का फायदा  उठाकर पुलिस को  चकमा  देकर फरार हो गया।पुलिस ने घायल अपराधी को अस्पताल में भर्ती कराया है। पंकज के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर को दो खोखा व  दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.