Tuesday, March 31, 2026

Kasganj news पलटी आई और चली गई सोरों में गोदाम कर्मचारी की जान, चारपाई पर पड़ा मिला शव

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 31, 2025

Kasganj news पलटी आई और चली गई  सोरों  में गोदाम कर्मचारी की जान, चारपाई पर पड़ा मिला शव

सोरों कस्बा के एक गोदाम में कर्मचारी का शव चारपाई पर पड़ा हुआ मिला है। मृतक युवक की शिनाख्त चंदन चौक निवासी वरूण के रूप में हुई है। मौत से पहले मृतक को पलटी हुई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सोरों कस्बा के  सहावर गेट स्थित व्यापारी दिनेश पल्तानी का गोदाम है। गोदाम में कस्बे के चंदन चौक निवासी वरुण (18 वर्ष) पुत्र सल्लू, के रूप में हुई है। वरूण का चाचा का लड़का भी इसी गोदाम में काम करता है। दोनों शुक्रवार की शाम को गोदाम में काम करने के लिए पहुंचे।  शनिवार की सुबह सुमित ने देखा कि वरुण चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा है। सुमित ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। सुमित ने बताया वह गुरुवार को ही वरुण जाहरवीर  के दर्शन करके की वापस  लौटा था। वह शाम को काम आ गया।

रात्रि को गोदाम में हम दोनों लोग खाना खाने के बाद सो गए वरुण भी अपनी चारपाई पर सोने चला गया। जब हमने शनिवार सुबह उठकर देखा तो उसे आवाज दी,  उसने  कोई आवाज नहीं दी, शक हुआ, और उसको जाकर देखा तो मृत पड़ा हुआ था। उसके चारों ओर पलटी पड़ी हुई थी। पेशाब और पोटी भी निकल गई। लोगों ने आशंका जताई कि वरूण की हार्ट अटैक पढ़ने से तो मौत नहीं हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.