Tuesday, March 31, 2026

Mathura News: पॉलीथिन पर्यावरण के लिए घातक, इको फ्रेंडली बैग का करें उपयोग: निशा शर्मा

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: August 30, 2025

Mathura News: पॉलीथिन पर्यावरण के लिए घातक, इको फ्रेंडली बैग का करें उपयोग: निशा शर्मा

जागरण टुडे, वृंदावन (मथुरा)

आज की भौतिक चकाचौंध और सुविधा प्रधान जीवनशैली में इंसान खुद पर्यावरण प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण बन रहा है। खासतौर पर पॉलीथिन बैग का प्रयोग पृथ्वी और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए घातक साबित हो रहा है। इसी मुद्दे को लेकर वृंदावन में इनरव्हील क्लब वृंदावन दिव्य शक्ति द्वारा इको फ्रेंडली बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम अध्यक्ष निशा शर्मा ने कहा कि प्रदूषण के कारण कई गंभीर बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। पॉलीथिन बैग न केवल मिट्टी और पानी को दूषित करते हैं, बल्कि यह पर्यावरण की जीवन शक्ति को भी खत्म कर देते हैं। उन्होंने अपील की कि लोग कपड़े के बैग का ही प्रयोग करें और पॉलिथीन को पूरी तरह त्याग दें। इसी उद्देश्य से क्लब की ओर से सैकड़ों लोगों को इको फ्रेंडली कपड़े के बैग वितरित किए गए। इस मौके पर कोषाध्यक्ष शशि शर्मा और एडिटर नवीन थोकदार ने भी कहा कि पॉलिथीन का उपयोग पृथ्वी की जीवन ऊर्जा को नष्ट करता है। हमें सामूहिक रूप से इसे रोकने की पहल करनी होगी।

जागरूकता की आवश्यकता
आईएसओ ऋचा वर्मा और गीता गोस्वामी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पॉलिथीन के उपयोग पर रोक तभी संभव है जब हर व्यक्ति जागरूक हो और कपड़े के बैग का नियमित इस्तेमाल करे। उन्होंने समाज से अपील की कि छोटी-छोटी आदतें भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। कार्यक्रम का संचालन सचिव राधिका गोस्वामी ने किया जबकि आभार व्यक्त रेनू तिवारी ने किया। आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों ने भी इको फ्रेंडली बैग के प्रयोग का संकल्प लिया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.