जागरण टुडे, कासगंज।
जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक गर्भवती विवाहिता की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की पडताल कर रही है।
गाँव नदरई निवासी 20 वर्षीय प्रियंका पत्नी शिवम की बीती देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पति शिवम के मुताबिक उसकी शादी डेढ वर्ष पूर्व गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला चीना निवासी जसवीर देवी से हुई थी, प्रियंका 8 माह की गर्भवती थी और टीवी की बीमारी ग्रसित थी। जिसका उपचार चल रहा था, बीती रात प्रियंका को खून की उल्टी हुई, जिस पर प्रियंका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंचे प्रियंका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।