Saturday, January 31, 2026

Kasganj news -22 घंटे की झमाझम बारिश में भरभरा कर गिरा जर्जर मकान, मलबे में दबकर गृह स्वामी की मौत

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 1, 2025

Kasganj news -22  घंटे की झमाझम बारिश में भरभरा कर गिरा जर्जर मकान, मलबे में दबकर गृह स्वामी की मौत
जाघरण टुडे, कासगंज। 

जिले में 22  घंटे से हो रही झमाझम बारिश से सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव में जर्जर मकान भरभरा कर गिर पडा। मलबे में दबकर गृहस्वामी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे  में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  घटना की सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने निरीक्षण कर क्षति का आंकलन किया है।

गांव मुबारिकपुर सिगतरा निवासी 50 वर्षीय महीपाल सिंह अपने मकान में सो रहा था। सोमवार की सुबह पांच बजे के लगभग जर्जर मकान तेज धमाके के साथ भरभरा कर गिर पडा। आस पास के लोग मौके पर पहुंच गये। मलबे में दबे महीपाल को बाहर निकाला गया। तब तक काफी देर हो चुकी थी और मौके पर ही महीपाल की मौत हो गई। ग्रामीणो की सूचना पर पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग की टीम गांव में पहुंच गई। टीम ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट को जिला प्रशासन को सौपा है।  एसडीएम संजीव सिंह ने बताया प्रशासन से मिलने वाली दैवीय आपदा सहायता राशि परिजनों को दिलाई जाएगी।  शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.