जागरण टुडे, कासगंज।
सहावर थाना के गांव जमालपुर के निकट रेलवे अंडरपास में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। युवक की पहचान 35 वर्षीय गीतम सिंह पुत्र रामअवतार निवासी परतापुर के रूप में की गई है।
मंगलवार की सुबह जब आस पास के गांव के लोग शौच करने के लिए जा रहे थे। जमालपुर गांव के निकट बने। रेलवे अंडरपास में एक युवक का शब संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ था। लोगो ने जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती, सीओ शाहिदा नसरीन ब फॉरेंसिक टीम ब डॉग स्क्वायट टीम ने पहुंचकर घटना से संबधित साक्ष्य जुटाए। मृतक के परिजनो कों सूचना दी। परिजनों ने शरीर पर चोटों के निशान देख हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वही मृतक के छोटे भाई श्याम यादव ने बताया कि उसका भाई गीतम कभी कभी शराब भी पीता था। सोमवार की देर शाम से वह घर से लापता था। उसकी तीन साल पहले शादी हुई थी। गीतम का एक सात माह का एक बेटा है। एएसपी राजेश कुमार भारती ने जानकारी देते बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में शव मिला है. पुलिस शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद जो भी रिपोर्ट आएगी। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।