Friday, January 30, 2026

Mathura:ब्रज में 4 सितंबर को दिखेगा आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 3, 2025

Mathura:ब्रज में 4 सितंबर को दिखेगा आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम

जागरण टुडे, मथुरा

 श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के तत्वावधान में गुरुवार 4 सितंबर को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा कुंजबिहारी मंदिर, डीग गेट से शाम 5 बजे शुरू होगी। आयोजन को लेकर बुधवार को होली गेट स्थित दाऊजी मंदिर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें समिति पदाधिकारियों ने शोभायात्रा की रूपरेखा साझा की।

समिति के मुख्य संरक्षक पं. राम गोपाल शर्मा ने बताया कि यह आयोजन समाज में एकता, सद्भावना और भाईचारे का संदेश देगा। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से यह शोभायात्रा ऐतिहासिक रूप धारण करेगी। समिति के मुख्य संयोजक संजय पिपरिया ने जानकारी दी कि शोभायात्रा में भव्य झांकियां, अखाड़े, ध्वज पताकाएं और भक्तों की टोलियां आकर्षण का केंद्र होंगी।

कार्यकारी अध्यक्ष संजय हरियाणा ने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान करना नहीं है, बल्कि सनातन संस्कृति का गौरव बढ़ाना और समाज को जोड़ना है। समिति के संस्थापक पं. श्याम शर्मा ने बताया कि वामन भगवान की शोभायात्रा ब्रज की आस्था और संस्कृति का दर्पण है। उन्होंने ब्रजवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और हर वर्ग के लोग इसमें सहयोग कर रहे हैं। यह भक्ति और आस्था का संगम बनेगी, जिसमें हर उम्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

इस अवसर पर समिति के कार्यक्रम समापन संयोजक राजू पंडित पिपरोनिया, महामंत्री अर्जुन पंडित, उपाध्यक्ष विजय शर्मा, कोषाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, मंत्री केके शर्मा, मंत्री संतोष शर्मा, ललित स्वामी, गोविंदाचार्य, हरिशंकर और संतोष सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। यह शोभायात्रा न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि ब्रज की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को भी उजागर करेगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.