Tuesday, March 31, 2026

Kasganj news सपा जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों की टकरार का नतीजा 2027 में आयेगा सामने

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 4, 2025

Kasganj news सपा जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों  की टकरार का नतीजा 2027  में आयेगा सामने

दोनो ही समाजवादी नेता  कर रहे हैं पीडीए को मजबूत करने की बात

सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव पर सगे भाई  सहित जिला पंचायत सदस्य लगा चुके हैं गंभीर आरोप

जागरण टुडे, कासगंज।

गुड्डू यादव 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 2027  में मुख्यमंत्री बनने के लिए एडी से चोटी  तक का दम लगा रहे हैं। पीडीए को मजबूत करने में कोई कौर कसर नहीं छोड रहे हैं, लेकिन कासगंज  का पीडीए परिवार बिखरा हुआ नजर आ रहा है। जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों की टकरार फेसबुक पर साफ नजर आ रही है। दोनों ही समाजवादी नेता एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

 समाजवादी के जानकारों का कहना है कि इसका खामियाजा सपा को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेंगा। उनका कहना  है कि सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष पति बौबी कश्यप द्वारा सहावर थाने में सम्पूर्ण समाधान दिवस में लेखपाल से हुई गाली गलौज  के दौरान तुम्हारे बाप को  हराकर यहां तक आया हूं, इस बात को लेकर फेसबुक पर जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव और शाहरूख राज सहित अन्य सपाईयों ने फेसबुक पर गलत कमेंट का आरोप लगाकर कश्यप और मोर्य, शाक्य समाज को भडकाने की बात कर रहे है। वही समाजवादी के जिला पंचायत सदस्य दावा कर रहे हैं कि इस तरह का कोई कमेंट किया है, तो जिलाध्यक्ष सार्वजनिक करें, वही सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने दोनों जिला पंचायत सदस्यों को निस्काशित कर दिया। जिससे सपा नेताओ में जंग सी छिड गई है। दोनों नेता फेसबुक पर एक  दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप लगाकर वीडियो वायरल कर रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव समय रहते संगठन के प्रति सचेत नहीं हुए तो भाजपा के कुछ नेताओ के इशारे पर काम करते रहे तो निश्चित ही  आने वाले विधान सभा चुनाव 2027 में जिले से सपा का सूपडा साफ होना तय है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.