जागरण टुडे, कासगंज।
थाना सुन्नगढी क्षेत्र में दो दिन पूर्व एक बाइक सवार व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। तीसरे दिन उसका शव अहमदनगर के समीप बूढी गंगा के किनारे पडा मिला है। शव के पास ही खून से लथपथ गमछा लाइटर, बाइक और लोहे के तारों का बंडल मिला है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या विधुत करंट लगाकर की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव बजीर नगला निवासी 28 वर्षीय लाल मियां मंगलवार से लापता हो गये। परिजनो ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी, लेकिन कोई खोजबीन नहीं की। शुक्रवार को ग्रामीण खोजबीन में लगे हुए थे, इसी बीच बाइक के रास्ते से खोजते हुए आगे चले गये। ग्रामीणों ने बताया मोटर साइकिल के ऐसे निशान मिले हैं, जोकि कोई व्यक्ति ऐसे रास्ते से नहीं जा सकता है। लोग खोजते हुए बूढी गंगा के किनारे पहुंचे। जहां शव के पास बाइक, मोबाइल, खून से लथपथ गमछा, लाइटर, सिगरेट के अलावा लोहे के तारों का बंडल पडा हुआ था। ग्रामीणों ने बताया लाल मियां की हत्या की गई है, वो भी विधुत करंट लगाकर जिससे उनका शरीर भी झुलस गया है।शव के पास पडा गमछा भी दूसरे का है।फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
वर्जन
सीओ पटियाली संतोष कुमार ने बताया बूढी गंगा के समीप मिले शव की शिनाख्त लालमियां के रूप में हुई शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच पडताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।