Friday, January 30, 2026

Mathura: किलाबंदी कर ट्रेनों में चलाया चेकिंग अभियान, 797 यात्री पकड़े गए, 4.20 लाख रुपये जुर्माना वसूला

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 5, 2025

Mathura: किलाबंदी कर ट्रेनों में चलाया चेकिंग अभियान, 797 यात्री पकड़े गए, 4.20 लाख रुपये जुर्माना वसूला

मथुरा /आगरा उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में 4 सितंबर को मेगा किलाबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान आगरा छावनी, आगरा किला, मथुरा जंक्शन और धौलपुर स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज और रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर सख्त कार्रवाई की गई। अभियान में कुल 797 यात्रियों से 4,20,055 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देश पर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हृषिकेश मौर्य के निर्देशन और मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीएस चौहान व सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) संजय गौतम के सुपरविजन में चलाया गया।

  • आगरा छावनी: 161 बिना टिकट यात्रियों से 1,15,760, 210 रुपये, अनियमित यात्रा करने वालों से 98,380 रुपये और 7 गंदगी फैलाने वालों से 1,100 रुपये वसूले गए। इस तरह 2,15,240 रुपये वसूले।

  • आगरा किला: 53 बिना टिकट यात्रियों से 31,330, 87 रुपये, अनियमित यात्रियों से 37,750 रुपये और 8 गंदगी फैलाने वालों से 1,100 वसूले गए। कुल मिलाकर 70,180। रुपये वसूले।

  • मथुरा जंक्शन: 101 बिना टिकट यात्रियों से 63,115, 86 रुपये, अनियमित यात्रियों से 40,090 रुपये और 7 गंदगी फैलाने वालों से 800 रुपये वसूले गए। कुल मिलाकर 1,04,005 रुपये वसूले।

  • धौलपुर जंक्शन: 16 बिना टिकट यात्रियों से 8,860, 49 रुपये, अनियमित यात्रियों से 20,470 रुपये और 12 गंदगी फैलाने वालों से 1,300 वसूले गए। 

जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाते हैं ताकि बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाई जा सके। साथ ही यात्रियों को भी अपील की गई है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराएं और रेल परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखें।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.