-जुआ की सूचना पर पहुंची थी टीम, धक्का मुक्की के बाद बैरंग लौटी
-किसान नेता बोले पुलिस के खिलाफ चल रहे आंदोलन को समाप्त करने के लिए पुलिस कर रही है झूठी कार्रवाई
जागरण टुडे, कासगंज।
थाना ढोलना क्षेत्र के गढ़ी हरनाठेर में जुआ की सूचना पर गई एसओजी और इलाका पुलिस को भारतीय किसान यूनियन स्वराज के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। विरोध पर टीम यूनियन के कार्यकर्ताओं के मध्य धक्का-मुक्की हुई और जमकर बवाल हुआ। बवाल को बढ़ता देख एसओजी और थाना पुलिस बैरंग लौट आई। भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय ने बताया कि पुलिस के खिलाफ चल रहे आंदोलन को समाप्त करने के पुलिस झूठी कार्रवाई कर दबाव बना रही है।
भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चाचा के घर पुलिस की दबिश
एसपी अंकिता शर्मा को गढ़ी हरनाठेर में अजीत पांडेय के आवास पर जुआ हो रहा है। निर्देश पर शुक्रवार की शाम छह बजे एसओजी और थाना पुलिस की टीम अजीत पांडेय के आवास पर पहुंच गई। अजीत के घर में दबिश दे दी। दबिश के दौरान घर में अकेली अजीत की पत्नी पूजा पांडेय थी। अजीत भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चाचा हैं। दबिश की सूचना पर भाकियू स्वराज के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंच गये।
बवाल देख मजबूरन लौटी पुलिस टीमें
दोनों के मध्य नोंक-झोंक और धक्का -मुक्की हुई। बवाल और अपने आप को घिरता देख एसओजी और थाना उलटे पैर लौट आई। पुलिस की कार्रवाई से किसानों में गुस्सा फूट गया। भारी संख्या में यूनियन के सैकड़ों नेता पहुंच गये। पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये।
ये बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय ने बताया कि किसानों के प्रति पुलिस का आचरण खराब है। पुलिस अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है। इसको लेकर किसान यूनियन दस सितंबर को थाना स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी है। आंदोलन रोकने के पुलिस उन पर उनके परिवार पर दबाव बनाने के लिए झूठी कार्रवाई कर रही है।
वर्जन
सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया जुआ की सूचना पर एसओजी और ढोलना थाना पुलिस शुक्रवार की शाम गढ़ी हरनाठेर गई थी। भाकियू स्वराज के कार्यकर्ताओं ने पुलिस टीम को घेर लिया। टीम को बिना कार्रवाई के मजबूरन लौटना पड़ा। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएंगी।