Friday, January 30, 2026

Mathura News: भाजपा ने मथुरा में भरी जीत की हुंकार, पंचायत और एमएलसी चुनाव की तैयारी तेज

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 10, 2025

Mathura News: भाजपा ने मथुरा में भरी जीत की हुंकार, पंचायत और एमएलसी चुनाव की तैयारी तेज
जागरण टुडे, मथुरा भारतीय जनता पार्टी महानगर की बैठक बुधवार को पुष्पांजलि स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव–2026 की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य एवं जिला प्रभारी अशोक कटारिया, विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव और राज्य बाल संरक्षक आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और मां भारती के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित कर किया।

अशोक कटारिया ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता सेंगठन की रीढ़ है। यह बैठक केवल विचार-विमर्श नहीं बल्कि आगामी चुनावों के लिए संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ मजबूत करने और जनता तक भाजपा सरकार की उपलब्धियाँ पहुँचाने का आह्वान किया।

मानवेंद्र सिंह ने शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को समाज का "बौद्धिक नेतृत्व" बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नई शिक्षा नीति, कौशल विकास मिशन, स्टार्टअप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने स्नातक वर्ग को सीधा लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कॉलेज-कॉलेज जाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया।

बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि भाजपा का बल कार्यकर्ता हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर पार्टी को आगामी चुनावों में ऐतिहासिक विजय दिलाएंगे।

मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि चुनावी तैयारी को मजबूती देने के लिए संगठन ने अलग-अलग स्तर पर संयोजक नियुक्त किए हैं, जिन्हें बूथ प्रबंधन और मतदाता संपर्क की जिम्मेदारी दी गई है।

बैठक का संचालन पूर्व महामंत्री संजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर हीरा सिंह कुंतल, रामकिशन पाठक, कमला प्रसाद शर्मा, विनीत शर्मा, पवन हिंडोल, दीपक गोला, पूजा चौधरी, ज्ञानेंद्र राणा, चंद्रपाल कुंतल, नितिन शर्मा, जितेंद्र वार्ष्णेय समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.