Thursday, April 2, 2026

लखनऊ के काकोरी में टैंकर से टकराई रोडवेज बस, पांच की मौत, 20 घायल

लेखक: Jagran Today | Category: राष्ट्रीय | Published: September 12, 2025

लखनऊ के काकोरी में टैंकर से टकराई रोडवेज बस, पांच की मौत, 20 घायल
लखनऊ। हरदोई से लखनऊ के कैसरबाग डिपो की बस काकोरी के गोला कुआं के पास टैंकर से टकराकर 25 फीट नीचे खंदक में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक घायल हो गए। घायलों को काकोरी सीएचसी और ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर और डीएम विशाख जी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक राहत कार्य जारी रहा।

पुलिस के मुताबिक हरदोई से लखनऊ आ रही कैसरबाग डिपो की बस में 40 से अधिक सवारियां थीं। गोला कुआं के पास से सड़क मरम्मत का काम चल रहा था। पेड़ भी लगाए जा रहे थे। पेड़ में टैंकर से पानी डाला जा रहा था। इसी बीच हरदोई से आ रही रोडवेज बस टैंकर से टकरा गई। इसके बाद पांच बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे 25 फीट खंदक में जा गिरी। सभी सवारियां, चालक व कंडक्टर घायल हो गए। 

सूचना मिलते ही मलिहाबाद, दुबग्गा, काकोरी समेत आसपास के थानों की पुलिस पहुंची। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव भी अपनी टीम के साथ पहुंचे। अग्निशमन की टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों को बस से बाहर निकालना शुरू किया। रात करीब 8.30 बजे तक 30 लोगों को निकाला गया था। जिसमें से पांच की मौत हो गई थी। वहीं अन्य घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। जहां से 16 गंभीर घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रामा सेंटर में अलर्ट करते हुए 20 घायलों को भेजने की सूचना दी है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.