जागरण टुडे,कासगंज।
श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बल्ली पूजन के साथ श्री रामलीला का शुभारंभ हो गया। सपा सांसद देवेश शाक्य ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की। इस दौरान बडी संख्या में नगर के गणमान्य और राजनीति दलो के लोग मौजूद रहे।
शहर के बारहद्वारी स्थित रामलीला स्थल पर कमेटी के पुजारी और पदाधिकारियों ने विधिविधान से रामलीला मंच का बल्ली पूजन किया। पुरोहित ओमपाठक ने मंत्रोचारण के साथ सांसद देवेश शाक्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष डा. शशिलता चौहान ने किया।कमेटी अध्यक्ष संजय धूपड, महामंत्री दीपक गुप्ता सर्राफ, कोषाध्यक्ष अमरीश ने सभी अथितियो को पुष्पहार पहना कर स्वागत किया।
दलीय बंधन से मुक्त रहा बल्ली पूजन
शुक्रवार को रामलीला कमेटी का बल्ली पूजन दलीय बंधन से मुक्त रहा। सभी राजनैतिक दलो के नेता कार्यक्रम में पहुंचे। भाजपा नेत्री पूर्व पालिकाध्यक्ष डा. शशिलता चौहान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एंव कांग्रेस के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सत्यप्रकाश गुप्ता, क्षेत्रीय सांसद देवेश शाक्य ने संयुक्त रूप से बल्ली पूजन कर कार्यक्रम में सहभागिता की।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर योगेश चंद्र गौड, अनीता उपाध्याय, राकेश बिडला, नीरज गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गोपाल मराठा, संजय बोहरे, वरूण माहेश्वरी, कबीर प्रताप, राजीव कुमार, विनीत अग्रवाल, जय प्रकाश, प्रमोद साहू, अशोक अग्रवाल, भगवान दास अग्रवाल, सत्यनारायण बिडला, आकाश शर्मा, अश्वनी चतुर्वेदी, संस्कार बिडला, सुनील माहेश्वरी, दीप्ति माहेश्वरी सहित रामप्रेमी जनता मौजूद रहे।