जागरण टुडे, गुड्डू यादव कासगंज।
सोरों कोतवाली क्षेत्र के मनकापुर के पास गंगा स्नान करने गई 12 वर्षीय बालिका की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका अपने परिवार में सबसे बडी बताई जा रही है।
बरकुला गांव निवासी सुभाष की बेटी पायल (12) फिलहाल अपने मामा मनसुख के घर, नगला बदन (थाना सुन्नगढ़ी) में रह रही थी। पायल के पिता दिल्ली में परिवार सहित रहते हैं। बीते दिनों पायल अपनी मां सुखदेवी के साथ गांव आई हुई थी। रविवार को वह अपनी मामी मिथलेश के साथ गंगा स्नान के लिए मनकापुर पहुंची थी। इसी दौरान स्नान करते समय पायल गहरे पानी में चली गई और डूब गई।
मामी के शोर मचाने पर आसपास के लोग और गोताखोर पानी में कूद पड़े। काफी मशक्कत के बाद पायल को बाहर निकाला गया और चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वर्जन
इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घर में सबसे बड़ी थी पायल
पायल की मौत की खबर से घर में कोहराम मचा हुआ है। वह दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी।