जागरण टुडे, गुड्डू यादव,कासगंज।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ब्रज प्रदेश के तहत जनपदों में संगठनात्मक चुनाव कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में कासगंज जिले में ब्रज प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर दलवीर सिंह की अध्यक्षता में कृष्णा पैलेस में विराट क्षत्रिय सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में सर्वसम्मति से ठाकुर रंजीत सिंह को कासगंज का जिलाध्यक्ष चुना गया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह गौर को प्रदेश कार्यकारिणी में महामंत्री घोषित किया। कवियत्री समीक्षा सिंह जादौन ने समाज की गरिमा पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में दीपक सोलंकी (जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद), शैलेन्द्र जादौन (युवा जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद), देव सोलंकी (युवा जिलाध्यक्ष एटा), आनंदपाल सिंह (पूर्व प्रदेश संयोजक ब्रज प्रदेश), यशवीर सिंह राठौर, अरुण चौहान, नरेंद्र सिंह नीरू, अंकित पुंढीर, विनीत चौहान, मुनेंद्र सिंह राघव, दुष्यंत गुरहार, सनी ठाकुर, उपेंद्र चौहान, सौरभ बैस सहित समाज के अनेक प्रमुख लोग उपस्थित रहे।