बदायूं थाना जरीफनगर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए तीन शातिर चोरों को चोरी की एक अपाचे मोटरसाइकिल और कुल ₹55,000 नकद रकम के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे वांछित और वारंटी अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सहसवान के निर्देशन में जरीफनगर थाना पुलिस ने 13 सितंबर 2025 को मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम उस्मानपुर स्थित PWD गेस्ट हाउस के पास बनी दुकानों की सीढ़ियों से तीनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में उजेन पुत्र अनुराज, मनोराज पुत्र जोजन सिंह, और राठी पुत्र सामन सिंह शामिल हैं। तीनों आरोपी मूल रूप से मध्य प्रदेश के जिला सिहौर के थाना जावर अंतर्गत ग्राम मूदीखेड़ी के निवासी हैं, जो वर्तमान में मुरादाबाद के कोहिनूर ख्वाजा नगर क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी में रह रहे थे।
गौरतलब है कि 12 सितंबर 2025 को वादी जयपाल पुत्र बांकेलाल निवासी ग्राम बीनामऊ, थाना सिडपुरा, जनपद कासगंज ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर थाना जरीफनगर में मु0अ0सं0 212/2025, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मामला अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा की गई जांच और मुखबिर की सूचना से तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चोरी की बाइक, नकदी और अन्य साक्ष्य बरामद करते हुए तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया।