Saturday, January 31, 2026

KASGANJ NEWS भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का तीसरा भाई सुरजीत गिरफ्तार

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 15, 2025

KASGANJ NEWS भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का तीसरा भाई सुरजीत गिरफ्तार

जागरण टुडे, कासगंज।

भारतीय किसान यूनियन (स्वराज गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय के बड़े भाई सुरजीत सत्यदर्शी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ढोलना थाना पुलिस सुरजीत को सोमवार दोपहर न्यायालय में पेश करेगी, जहां से उन्हें जेल भेजा जाएगा।

आरोप है कि कुलदीप पांडेय के भाई और गुट के कार्यकर्ता जिले में फर्जी संगठन बनाकर किसानों को गुमराह करते और अवैध उगाही में लिप्त रहते थे। इससे पहले पुलिस राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय, उनके छोटे भाई आशीष पांडेय और चाचा अजय पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

दरअसल, पुलिस को अजय पांडेय के घर पर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान भाकियू स्वराज के नेताओं ने पुलिस से धक्का-मुक्की भी की। जांच में कई आपराधिक मामलों में संलिप्तता सामने आने पर कार्रवाई की गई। सुरजीत को "कानून का कीड़ा" बताया जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी से स्वराज गुट के नेताओं में हड़कंप मच गया है।
---

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.