Friday, January 30, 2026

KASGANJ संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर जहर देने का आरोप

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 15, 2025

KASGANJ संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर जहर देने का आरोप


जागरण टुडे, गुड्डू  यादव
कासगंज

 अमापुर थाना क्षेत्र के गांव पुरनपुर की विवाहिता काजल (25) की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि ससुरालियों ने उसे कीटनाशक पिलाकर मार डाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका का विवाह बुलंदशहर जिले के डिबाई थाना क्षेत्र के दानपुर निवासी सुरेंद्र से हुआ था। काजल के दो छोटे बच्चे हैं। मायके वालों का आरोप है कि 3 सितंबर को भी ससुराल वालों ने उसे जहरीला पदार्थ पिलाया था, इलाज के बाद हालत में सुधार हुआ था, लेकिन रविवार रात काजल की तबीयत अचानक बिगड़ने से उसकी मौत हो गई।
घटना से मायके पक्ष में आक्रोश है। उन्होंने अमापुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
---
मृतका काजल परिवार में पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। छोटे भाइयों में रोहित (21), मोहित (18) और करन (17) हैं, जबकि बहन कशिश (20) है। पिता के निधन के बाद से मां सुनीता देवी ही बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं। बड़ी बेटी की मौत की खबर से मां और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.