Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS सड़क किनारे खड़ी गाड़ी के पास मिला युवक का शव, हत्या या हादसा? पुलिस जांच में जुटी

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 16, 2025

KASGANJ  NEWS   सड़क किनारे खड़ी गाड़ी के पास मिला युवक का शव, हत्या या हादसा? पुलिस जांच में जुटी

जागरण टुडे, कासगंज।

जिले के सहावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चांडी चौकी से कुछ दूरी पर मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहल्ला बड्डू नगर निवासी आसिफ (25) पुत्र हबीब के रूप में हुई है। शव के पास उसकी छोटा हाथी गाड़ी खड़ी मिली।

परिजनों के अनुसार आसिफ छोटा हाथी गाड़ी चलाता था। सोमवार सुबह वह गाड़ी लेकर घर से निकला था। रात करीब आठ बजे उसकी अपने भाई आरिफ से फोन पर बातचीत हुई थी। उसने बताया था कि वह दरियागंज से घर लौट रहा है। इसके बाद उसका संपर्क टूट गया। मंगलवार सुबह सूचना मिली कि सहावर क्षेत्र में गाड़ी खड़ी है और पास ही आसिफ का शव पड़ा है।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि आसिफ की हत्या कर शव गाड़ी के पास फेंका गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का भी हो सकता है। वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।

आसिफ चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। पिता हबीब का पहले ही निधन हो चुका है। उसकी मौत की खबर से मां उसमा और भाई राशिद (30), हसीन (28) व आरिफ (23) का रो-रोकर  बुरा हाल है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.