जागरण टुडे,कासगंज।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को सोरो गेट स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण व तिलक कर की। इस दौरान मिठाई भी वितरित की गई।
इसके उपरांत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जिला कार्यालय पर महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पटियाली विधानसभा के पूर्व विधायक ममतेश शाक्य ने रक्तदान कर किया। जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान प्रतिदिन विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे बड़ा कोई दान नहीं। जितनी यूनिट रक्त शिविर में एकत्र होगी, उन्हें जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जाएगा।
शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, विधायक कासगंज देवेंद्र राजपूत, विधायक अमापुर हरिओम वर्मा, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार, संजय सोलंकी, डॉ. बी. राणा, कार्यालय प्रभारी कृष्णकांत वशिष्ठ, केपी सिंह, डॉ. योगेंद्र चौहान, मीडिया प्रभारी शिव प्रताप सोलंकी, यशवीर सिंह राजपूत सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शनी का शुभारंभ
इसी क्रम में कासगंज रेलवे स्टेशन स्थित जैन प्रकाशगंज पर भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी पूनम बजाज व जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा ने फीता काटकर किया।
17 सितम्बर से दो अक्टूबर तक होंगे प्रदर्शनी
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जन्म से लेकर अब तक के जीवन व उपलब्धियों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक देवेंद्र राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, विधायक हरिओम वर्मा, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, महिला आयोग सदस्य रेनू गॉड, जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश साहू, उपाध्यक्ष सुरेश महेश्वरी सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।